चोट के बाद निशा रावल की हुईं सर्जरी, दोस्ता रोहित वर्मा ने किया खुलासा

निशा रावल को इस चोट के चलते सर्जरी करनी पड़ी है। अदाकारा का दोस्त रोहित वर्मा (Rohit Verma) ने इसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने निशा के सेहत के बारे में भी जानकारी दी।

    Loading

    Nisha Rawal underwent surgery after injury, friend Rohit Verma revealed: बॉलीवुड अभिनेत्री निशा रावल (Nisha Rawal) अपने पति करण मेहरा (Karan Mehra) के साथ चल रहे विवाद के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई है। दो दिन पहले अभिनेत्री ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा (Domestic Violence Case) का पुलिस में केस दर्ज कराया है। इस पूरे मामले पर सिर्फ निशा रावल ही नहीं बल्कि उनके पति करण मेहरा ने भी अपना पक्ष रखा है। इस पूरे मामले के दौरान सोशल मीडिया के जरिए एक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें निशा के माथे पर चोट दिखाई दी। इस चोट से लगातार खूब बहता नजर आया। अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

    निशा रावल को इस चोट के चलते सर्जरी करनी पड़ी है। अदाकारा का दोस्त रोहित वर्मा (Rohit Verma) ने इसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने निशा के सेहत के बारे में भी जानकारी दी। ईटाइम्स संग बातचीत में रोहित वर्मा ने कहा ‘निशा के माथे की सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद अब वो अस्पताल से घर जा चुकी है। निशा अब खुद का ख्याल रख रही है और आराम कर रही हैं। चोट गहरी थी लेकिन उन्हें प्लास्टिक सर्जरी नहीं करानी पड़ी है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by DMD MEDIA (@dailymasaladoze)

     

    डिजायनर रोहित वर्मा ने निशा के सेहत के बारे में बात करते हुए बताया कि सर्जरी अच्छी हुई है, डॉक्टर्स ने शानदार काम किया है। सर्जरी के बाद वह कल रात ही घर वापस लौटी हैं। निशा ने बहुत सेहन किया है वह क्रोध के अंत में रही है, जिसने उसे शारीरिक रूप से प्रभावित किया है और कोई भी बहाना उसके खिलाफ इस कृत्य को सही नहीं ठहरा सकता है। मैं आपको बता दूं, किसी भी व्यक्ति को किसी अन्य व्यक्ति को गलत इरादे से छूने या उसे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने का अधिकार नहीं है, जो बदले में मानसिक आघात का कारण बनता है।