Raj Kundra ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के इन सितारों ने भी खाई है जेल की हवा
File Photo

    Loading

    बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। बता दे की राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। आपको बता दें कि सोमवार रात करीब 9 बजे राज कुंद्रा पूछताछ के लिए मुंबई के भायखला स्थित क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे थे और यहां राज कुंद्रा से करीब 2 घंटे तक पूछताछ भी की गई और फिर उनको क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। बता दे कि फिलहाल, राज कुंद्रा को किला कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। लेकिन वैसे आपको बता दे की राज कुंद्रा अकेले ऐसे सेलेब नहीं हैं, जिन्हें जेल की हवा खानी पड सकती है और इससे पहले भी बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेसेस हैं जिन्हे गंभीर अपराधों में जेल जाना पड़ा गया था। 

    In Pics: The curious case of Sanjay Dutt wearing colour blue to important  events of his life

    बॉलीवुड के खलनायक नाम से मशहूर एक्टर संजय दत्त 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट मामले में टाडा (प्रिवेंशन एक्ट) के तहत अवैध रूप से हथियार रखने के दोषी पाए गए। फिर बाद में अच्छे व्यवहार की वजह से संजय दत्त 25 फरवरी 2016 को पुणे की यरवदा जेल से बाहर आ गए।

    Rhea Chakraborty Shares Rheality Through Arcane Instagram Post Ahead of  Sushant Singh Rajput's Death Anniversary

    हालही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को NCB ने 8 सितंबर, 2020 को गिरफ्तार किया था। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने से पहले उनसे कड़ी पूछताछ की गई थी। हालांकि, 28 दिन बाद रिया को इस मामले में जमानत मिल गई थी और वह भायखला जेल से बाहर आई थीं। बता दें कि रिया को सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    Fardeen weight loss | Fardeen Khan talks about his drastic weight loss;  shares, 'I wanted to physically feel 25'

    वही बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान को कोकीन रखने के मामले में 2001 में गिरफ्तार किया गया था। इसके चलते उन्हें 5 दिन के लिए जेल में भी बिताने पड़े थे। लेकिन बाद में वह जमानत पर छूट गए थे।

    Abu Salem's Ex-Lover Monica Bedi Moves SC to Get 10-Year Passport

    इनके अलावा संजय दत्त के साथ फिल्म ‘जोड़ी नंबर वन’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मोनिका बेदी को गैंगस्टर अबू सलेम के साथ 2006 में फर्जी अवैध दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल में दाखिल होने का दोषी पाई गई थी। इसके बाद मोनिका को 4 साल की सजा मिली थी। हालांकि मोनिका अब जेल के बाहर हैं।

    Producer Prerna Arora's next a love story, thriller

    वही बता दे कि ‘पैडमैन’ की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा को मुंबई इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने 2019 में प्रोड्यूसर वासु भगनानी से 3.16 करोड़ रुपए के फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया गया था। 

    Pinch 2 teaser: Salman Khan reacts as fan demands money back, says 'paisa  nahi churaya...' | Bollywood - Hindustan Times

    इनके अलावा 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के दबंग सलमान पर काला हिरण शिकार का केस हुआ था। इसमें उन्हें 2018 में 5 साल की सजा सुनाई गई। हालांकि सजा का एक ही दिन जेल में गुजारने के बाद वो जमानत पर छूट गए थे।

    The whole world was with me': Rajpal Yadav on receiving help from Bollywood  during financial crisis

    नवंबर 2018 में राजपाल यादव को 5 करोड़ का कर्ज ना चुकाने की वजह से जेल हुई थी। दरअसल, राजपाल और उनकी पत्नी राधा ने 2010 में फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए बतौर कर्ज लिए थे। बाद में उस कंपनी ने राजपाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था और फिर वह आरोप साबित होने पर राजपाल तीन महीने तक जेल में रहे थे।

    Is producer Kumar Mangat planning to make a film on Shiney Ahuja's life? -  Movies News

    वही अपने बेबाकी अंदाज़ के जाने जानीवाली एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ ‘गैंगस्टर’ में काम कर चुके एक्टर शाइनी आहूजा को 2009 में नौकरानी से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप साबित होने पर उन्हें 7 साल की सजा हुई थी। तीन साल जेल में काटने के बाद शाइनी जमानत पर रिहा हो गए थे।

    Sooraj Pancholi: 'Nepotism tag makes me angry because people think you  don't work hard' | Entertainment News,The Indian Express

    आपको बता दे की आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर गर्लफ्रेंड जिया खान को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था। करीब एक महीने बाद बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत की वजह से वह छूट गए थे। बता दें कि जिया 3 जून 2013 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटकी मिली थीं।