Sushant Singh Rajput पर बनेगी एक और फिल्म, दिखाया जाएगा बॉलीवुड की दुनिया का सच

सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा हो गयी है। फिल्म मेकर सनोज मिश्रा ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए फिल्म का नाम 'सुशांत' रखा है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत से सभी लोग सदमे में चले गए। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर विवाद शुरू हो गया है। वही, दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा हो गयी है। फिल्म मेकर सनोज मिश्रा ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए फिल्म का नाम ‘सुशांत’ रखा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सनोज मिश्रा ने अपने एक बयान में कहा कि ‘यह कोई बायोग्राफ़िकल फ़िल्म नहीं होगी। इस फ़िल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की होगी। जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई में आता है।उन्होंने आगे कहा, यह फ़िल्म उन सब पर आधारित होगी, जिन्हें बॉलीवुड में प्रताड़ित किया जाता है। जिसके बाद उस शख्स को ऐसा कठीन स्टेप्स लेने को मजबूर किया जाता है।

बता दे कि इस फ़िल्म को रोड प्रोडक्शन और सनोज मिश्रा फ़िल्म्स प्रोड्यूस करने वाले है। वही, इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और बिहार में होगी।’ सनोज मिश्रा ने कहा कि कोरोना के बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत से हर कोई दुखी है। बॉलीवुड में कई सालों से भाई-भतीजावाद शुरू है। लेकिन, चमकती दुनिया के पीछे यह सारे काले राज छुप जाते है। यही भाई-भतीजावाद के कारण जाने इंडस्ट्री में कितने सुशांत सिंह राजपूत जैसे लोग अपनी जिंदगी से हार मानते होंगे। यह कोई बड़े स्टार नही होते, इसलिए लोग उनकी कहानियां नहीं जान पाते।

उन्‍होंने आगे कहा कि सुशांत बहुत तेजी से बॉलिवुड में अपनी अलग जगह बना रहे थे। लेकिन, उनकी अचानक मौत से अब सभी सदमे में चले गए है। सुशांत की मौत के पीछे जो भी कारण है वह इस फिल्म के जरिये बताने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, बॉलीवुड का जो पुराना सिस्टम है, जिसे माफिया लोग बहार से चलाते है। इन सारी बातों को सामने लाने के लिए यह फिल्म बनाई जा रही है।

सनोज मिश्रा ने इससे पहले गांधीगिरी, राम बर्थप्लेस, लंफेंगे नवाब और श्रीनगर जैसी फिल्मे बनाई हैं।सनोज मिश्र ने कहा कि कोरोना के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग ही मुंबई से अपने घर लौट आए है। उनलोगों के लिए यह सुनहरा मौका है। इस फिल्म के जरिये बिहार और उत्तर प्रदेश में सिनेमा इंडस्‍ट्री को डेवलप किया जा सके।

बता दे कि सनोज मिश्रा के अलावा फिल्म मेकर शंकर गुप्ता ने भी सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर एक फ़िल्म बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म का नाम ‘सुसाइड या मर्डर? है। वाही, इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।