बच्चन परिवार और कपूर फैमिली गेस्ट लिस्ट से बाहर, वरुण-नताशा की शादी में ये सेलेब्स होंगे शरीक

फिल्म निर्माता करण जौहर वरुण और नताशा की संगीत सेरेमनी को होस्ट करेंगे। तो वहीं जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर सेरेमनी में डांस कर चार चांद लगाएंगे।

Loading

Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding:  बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारियां जोरों से कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आज महाराष्ट्र के अलीबाग में शानदार तरीके से संगीत सेरेमनीम होने वाली है। इसके बाद 24 जनवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। वरुण धवन और नताशा दलाल के परिवार वालों ने शादी समारोह के लिए महाराष्ट्र के अलीबाग का शानदार होटल चुना है। वेडिंग वेन्यू पर नताशा दलाल अपने परिवार के साथ पहले ही पहुंच गई थीं।  इसके बाद धवन परिवार होटल पहुंचा है। मीडिया में जब से वरुण और नताशा की शादी की खबर आई है तब से सभी निगाहें इन पर टिकी हुई हैं। 

वैसे आपको बता दें, वरुण और नताशा के परिवार वालों ने करीबी दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ खास सेलेब्स को ही न्यौता दिया है। दोनों दूल्हा और दुल्हन की तरफ से सिर्फ 50 लोग ही शामिल होंगे। कोरोना महामारी के कारण डेविड धवन ने अपनी गेस्ट लिस्ट को काफी छोटा कर दिया है। इन मेहमानों की लिस्ट में बच्चन परिवार, कपूर फैमिली और गोविंदा का नाम शामिल नहीं है। खबर के अनुसार, सलमान खान, शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार वरुण को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। मालूम हो कि वरुण के करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को वेडिंग वेन्यू के बाहर स्पॉट भी किया गया है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aiswarya Vinod (@lali_guptha)

खबर तो यह भी है कि फिल्म निर्माता करण जौहर, वरुण और नताशा की संगीत सेरेमनी को होस्ट करेंगे। तो वहीं जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर सेरेमनी में डांस कर चार चांद लगाएंगे।