Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: पूर्व पोर्न एक्ट्रेस मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने भी अपने पति से अलग रहने की घोषणा कर दी है। बता दें कि पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने करीब 2 साल पहले रॉबर्ट सैंडबर्ग से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दो साल तक उनके रिश्ते में उतार चढ़ाव आते रहे। इसके बाद मिया और रॉबर्ट ने अलग होने का फैसला कर लिया। मिया खलीफा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को यह जानकारी दी है।

    मिया खलीफा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए अपने तलाक की खबर फैन्स के साथ साझा की है। मिया ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हमने अपनी शादी को सफल बनाने के लिए सब कुछ दिया, लेकिन लगभग एक साल की थैरेपी और प्रयासों के बाद हम यह समझ गए कि हमें जीवन भर के लिए एक दोस्त मिल गया है और हम ने सच में कोशिश की।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mia K. (@miakhalifa)

    आगे मिया ने लिखा, ‘हम हमेशा एक दूसरे को प्यार और सम्मान देते रहेंगे क्योंकि हमें पता है कि हमारा ब्रेकअप किसी एक घटना के कारण नहीं हुआ है बल्कि ऐसे मतभेदों पर हुआ है जिन्हें बदला नहीं जा सकता है। ऐसे में हम दोनों में से कोई भी एक दूसरे पर इल्जाम नहीं लगा सकता है।’

    मिया ने अपने स्टेटमेंट में आगे लिखा, ‘हम लोग बिना किसी पछतावे के इस चैप्टर को क्लोज कर रहे हैं और अलग-अलग अपनी नई शुरूआत करने जा रहे हैं। लेकिन हम अपने परिवार, दोस्तों और अपने पालतू कुत्तों से जुड़े रहेंगे। यह काम लंबे समय से होना था लेकिन हमें खुशी है कि हमने अपना टाइम लिया और पूरी कोशिश की और दूर जाते हुए कह सकते हैं कि हमने हर तरह से अपनी पूरी कोशिश की थी।’

    आपको बता दें साल 2014 में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार से खुद को अलग कर लिया था। साल 2016 में मिया ने बताया कि उन्होंने केवल 3 महीने बाद ही पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री में आने के फैसले के बारे में भी बताया था। इसके बाद उन्होंने स्वीडन के रहने वाले शेफ रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ मार्च 2019 में सगाई की थी और 2 महीने बाद जून 2019 में दोनों ने शादी कर ली थी।