prabhas-official-update-title-and-first-look-of-prabhas-and-pooja-hegde-starrer-will-be-out-on

प्रभास की फिल्म का फर्स्ट लुक और टाइटल 10 जुलाई को आउट होगा। इस फिल्म में प्रभास के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली हैं।

Loading

मुंबई. साउथ के सुपरस्टार प्रभास की आनेवाली फिल्म की घोषणा हो गयी हैं। प्रभास की फिल्म का फर्स्ट लुक और टाइटल 10 जुलाई को आउट होगा। इस फिल्म में प्रभास के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली हैं। 

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “आप सभी जिस घोषणा का इंतजार कर रहे हैं! # प्रभास 20 का टाइटल और फर्स्ट लुक सुबह 10 बजे 10.7.2020 पर आउट हो जाएगा।”

इसके साथ फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी अपने सोशल मीडिया पर की जानकारी दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘आर यू रेडी? प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक 10 जुलाई को सुबह 10 बजे आउट होने वाला है। राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमील और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है।’