इस शख्स ने संवारा था सलमान खान का करियर

Loading

मुंबई. बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा का आज 47 वां जन्मदिन है। प्रभुदेवा साउथ के बड़े स्टार्स में से एक है। उनके डांस के कई दीवाने है। उनको भारत के जैक्सन के नाम से भी जाना जाता है। प्रभुदेवा जन्म 3 अप्रैल 1973 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ था। आज प्रभु देवा ने अपने एक्टिंग और डांस से सबका दिल जीत लिया है। प्रभुदेवा स्टार्स के करियर को संवारा है। लेकिन, क्या आपको पता है, प्रभु देवा ने बॉलीवुड के एक बड़े स्टार का करियर डूबने से बचाया था।

प्रभुदेवा ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की काफी मदद की है। प्रभुदेवा ने पहली बार साल 2009 में सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में प्रभु देवा निर्देशक के तौर पर काम किया। डांस में माहिर प्रभु देवा ने निर्देशक का काम भी बड़ी बख़ूबी से किया। फिल्म वॉन्टेड सुपरहिट हुई। इस फिल्म से सलमान खान के करियर को रफ़्तार मिल गयी। कई लोगो का यह भी कहना था कि, प्रभुदेवा की वजह से सलमान करियर को रफ़्तार मिली है।

हालांकि, लोगों की यह बात प्रभु देवा को पसंद नहीं आयी। उन्होंने इन सारी बातो का झुठलाते हुए कहा, ‘मैंने वॉन्टेड से सलमान खान का नहीं बल्कि उन्होंने मेरा करियर संवारा है। सलमान चाहते तो किसी को भी बतौर निर्देशक के रूप में ले सकते थे। लेकिन, उन्होंने मुझे बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका दिया। प्रभु देवा आगे कहते है, सलमान खान बेहद मेहनती इंसान हैं। सलमान खान का काफी अलग अंदाज है। वह काफी हद तक रजनीकांत की तरह हैं। सलमान खान और प्रभुदेवा की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्मे की है।