Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा अपनी एक खास तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं।

    दरअसल अमेरिका में 21 जून को नेशनल सेल्फी डे मनाया जाता है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खास सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की है। इस सेल्फी में वह व्हाइट एंड ब्लू कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। इसके साथ भी उन्होंने सन ग्लास पहना हुआ है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस सेल्फी को दिग्गज अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जश्न मनाने का एकमात्र उचित तरीका #NationalSelfieDay।’ सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की यह सेल्फी तेजी से वायरल हो रही है। दिग्गज अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीर को खूब पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर तारीफ भी कर रहे हैं।

    बता दें, इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लंदन में शूटिंग कर रही हैं। वहीं निक लॉस एंजिल्स में हैं। ऐसे में वह अपनी पत्नी को काफी मिस कर रहे हैं। हाल ही में निक ने फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘वह, बस और कुछ नहीं। यही पोस्ट है। मैं अपने प्यार को याद कर रहा हूं।’ फोटो में प्रियंका चोपड़ा ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं निक व्हाइट स्वेटर और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘वह, बस और कुछ नहीं. यही पोस्ट है. मैं अपने प्यार को याद कर रहा हूं।’ फोटो में प्रियंका चोपड़ा ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं. वहीं निक व्हाइट स्वेटर और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं. दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।