कोरोना महामारी के बीच प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, भड़के फैंस

आखिरी बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म द व्हाइट टाइगर में राजकुमार राव और आदर्श गौरव के साथ नजर आईं थी।

    Loading

    Priyanka Chopra had to share glamorous photos amidst Corona pandemic, users said – you did not expect this : भारत में कोरोना महामारी का कहर जारी है. देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के 4 लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं। जबकि लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,03,738 नए केस सामने आए हैं। जबकि कोरोना की चपेट में आए 4,092 कोविड मरीजों की मौत हुई है। देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों (Positive Cases) के बीच मरीजों के ठीक/ स्वस्थ होने की दर (Recovery Rate) में कमी आ रही है। देश में कोरोना के 37 लाख के करीब एक्टिव केस (Active Cases) हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीर पोस्ट करना भारी पड़ा है।

    दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में हैं। वह बढ़ते कोरोना के कहर के बीच देश की मदद करने के लिए फंड जुटाने में लगी हुई है। अदाकारा ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर लोगों को मदद करने की अपील की है। इसके एक दिन बाद अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोल्ड तस्वीर शेयर करना भारी पड़ गया है। इस तस्वीर के चलते अदाकारा खूब ट्रोल हो रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने देसी गर्ल प्रियंका के खिलाफ कमेंट किया ‘लोग मर रहे हैं और आप फोटोज क्लिक करवाने में एंजॉय कर रही हो। सच में आप से ये उम्मीद नहीं थी मैम। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया ‘भारत कोरोना के कहर से परेशान है और आप इस तरह की तस्वीर पोस्ट कर रही है। आप भी देखें प्रियंका ने पोस्ट की हुई ये तस्वीर- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

     

    वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म द व्हाइट टाइगर में राजकुमार राव और आदर्श गौरव के साथ नजर आईं थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा यह फिल्म ऑस्कर की बेस्ट एडेप्टेशन कैटेगरी में नॉमिनेट भी हुई थी।