priyanka-chopra

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं। हाल ही में प्रियंका की एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वे निक जोनस का हाथ थामे नजर आ रही हैं । इसमें उन्होंने हिंदुओं की देवी ‘मां काली’ की प्रिंट वाली जैकेट पहनी है।

    हाल ही में प्रियंका की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर की बात करे तो इसमें प्रियंका की पीठ दिख रही है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने रेड आउटफ‍िट के साथ स्टॉकिग और पंप हील्स कैरी किए हैं। ऑल रेड आफटफिट में सबका ध्यान उनकी जैकेट पर जा रहा है, जो कि काफी अलग है। जैकेट के बीचों-बीच देवी काली (Goddess Kali) का चेहरा बना हुआ है। फोटो को देखकर यूजर्स भी तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं। फोटो में देखेंगे कि प्रियंका ने फोटो में अपने रेड आउटफिट के साथ स्टॉकिंग और पंप हील्स को पहना हुआ है, साथ ही जैकेट पर बनी मां काली की फोटो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by PriyankaChopraCloset fanpage (@priyankacloset)

    प्रियंका की इंटरनेशनल स्टाइल‍िस्ट क्रिस्ट‍िना एरलिच (Cristina Ehrlich) ने वोग को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ‘प्रियंका को कोलाबोरेशन पसंद है और दिन के आधार पर वे अलग-अलग कपड़े पहनती हैं। उन्हें अर्बन स्ट्रीट वियर पसंद है। वह बहुत वर्सेटाइल हैं। वे अलग-अलग स्टाइल के कपड़ों को अलग-अलग तरीके से कैरी करती हैं। प्रियंका के स्टाइल को ग्लोबल स्तर पर पसंद किया जाता है।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अमेजन प्राइम शो ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं। वह हॉलीवुड फिल्म’ टेक्स्ट फॉर यू’ में भी काम कर रही हैं।