priyanka-chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द ही बायोग्राफी लॉन्च करने वाली हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द ही बायोग्रफ़ी लॉन्च करने वाली हैं। प्रियंका(Priyanka Chopra) ने खुद ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपने जीवन पर एक किताब लिखी है। हाल ही में प्रियंका ने इस किताब के कवर पेज की तस्वीर शेयर की है।उन्होंने बताया कि वह इस किताब को पूरा लिख चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ट्वीट करते हुए लिखा,”खत्म। पहली दफा इन शब्दों को कागज़ों पर छपे देखना कितना खूबसूरत एहसास है। Unfinished। जल्द आ रही है।”प्रियंका ने अपने ट्वीट में  पेंग्विन रैंडम हाउस को टैग किया है।

इससे पहले प्रियंका (Priyanka Chopra) ने एक ट्वीट करते हुए बताया था कि वह अपनी किताब के छपने को लेकर कितनी उत्साहित हैं। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, “अनफिनिश्ड पूरी हो चुकी है। फाइनल मैन्युस्क्रिप्ट भेजने की स्थिति में हूं। इसे आप सभी के साथ शेयर कर पाने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।”

प्रियंका ने 17 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा। उनकी जर्नी काफी इंट्रेस्टिंग रही हैं। मिस इंडिया से लेकर बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ बनने का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा हैं। इसके बाद प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाया। आज वह इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस में से एक है।प्रियंका के फैंस उनकी इस किताब को पढ़ने के लिए काफी उत्सुक हैं।