प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को अस्पताल में कराया गया भर्ती, गंभीर रूप से हुए थे घायल

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka chopra) और पॉप सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की शादी 1 दिसंबर 2018 को हुई थी।

    Loading

    बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर से निक जोनस के फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को आनन-फानन में अस्पताल में ले जाना पड़ा है। निक जोनास को अपने नए शो के सेट पर चोट लग गई है। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि उनको कितनी और कहां चोट लगी है। लेकिन गायक-गीतकार और अभिनेता निक जोनस के फैंस इस खबर से काफी दुखी हो गए है। 

    बॉलीवुड हंगामा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि ‘निक जोनास अस्पताल में भर्ती हुए है। शूटिंग के दौरान नए शो के सेट पर उन्हें चोट लग गई है। घायल होने के बाद निक को 15 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता को कहा चोट लगी है यह अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन उनकी हालत स्थित बनी हुई है।‘ पिछले कुछ दिनों से निक अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर थे। इन शो को जानकारी मेकर्स ने पूरी तरह से गुप्त रखी है। रिपोर्ट की माने तो, देर रात एक एंबुलेंस के जरिए निक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद निक जोनास घर वापस आ गए क्योंकि वह द वॉयस के मंडे नाइट एपिसोड में दिखाई देने वाले हैं। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

    आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka chopra) और पॉप सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की शादी 1 दिसंबर 2018 को हुई थी। दोनों की शादी उदयपुर में हिंदू और ईसाई धर्म के अनुसार की गई थी। प्रियंका की शादी उस वक्त काफी सुर्खियों में रही थी। दोनों की शादी की फोटोज अभी तक फैंस के बीच छाई रहती हैं।