Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बिग बॉस से मशहूर हुए राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने शो में अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) को सबसे सामने शादी के लिए प्रपोज किया था। राहुल वैद्य और दिशा परमार के शादी की खबर के बाद से ही कपल के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद अब 16 जुलाई को बिग बॉस 14 फेम सिंगर राहुल वैद्य गर्लफ्रेंड दिशा परमार से शादी करने जा रहे हैं। जोड़े ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी थी। अब हल्दी की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में दिशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज में दिशा के चेहरे, हाथ और पैरों पर हल्दी लगी हुई है और वो अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by dishul holic kinju (@dishul_rkv_kinju)

    दिशा की फोटोज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। अब वह दिशा को दुल्हन के जोड़े में देखने का इंतजार कर रहे हैं। दिशा अपनी मेहंदी और हल्दी के फंक्शन में जितनी सुंदर लगी हैं उससे कई ज्यादा प्यारी शादी में लगने वाली हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shaadi Fever (@shaadifever)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Womenempowerment🧿🧿 (@women.power777)

    बता दें कि राहुल के दोस्त जैस्मिन भसीन और अली गोनी भी संगीत नाइट के लिए तैयारी कर रहे हैं। दोनों ही ड्रेस फिटिंग्स को लेकर व्यस्त नजर आए। दोनों ही संगीत पर राहुल और दिशा के लिए एक डांस परफॉर्मेंस देने वाले हैं। कोविड-19 को देखते हुए इस शादी में केवल करीबी लोग और दोस्त ही शामिल होंगे।  साथ ही परिवार की मौजूदगी होगी। दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य 16 जुलाई को मुंबई के एक बड़े फाइव स्टार होटल (Five Star Hotel)में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।