शादीशुदा होने के बावजूद राज कपूर को हुआ था नर्गिस और वैजयंती माला से प्यार, पढ़ें ‘शो मैन’ से जुड़ी अनसुनी बातें

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में राज कपूर को 'शो मैन' कहा जाता था। फ़िल्मी खानदान में जन्मे राज कपूर ने समय-समय पर अपने व्यक्तित्व को भी परिभाषित किया है।

  • जब राज कपूर की दीवानी हो गई थीं नरगिस
  • कृष्णा कपूर को छोड़ना पड़ा था घर

Loading

हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से अलग मुकाम हासिल करने वाले राज कपूर (Raj Kapoor) का आज जन्मदिन है।  राज कपूर साहब एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक कामयाब निर्माता और निर्देशक भी थे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में राज कपूर को ‘शो मैन’ कहा जाता था। फिल्मी खान दान में जन्मे राज कपूर ने समय-समय पर अपने व्यक्तित्व को भी परिभाषित किया है। कहा जाता है कि, फिल्म अभिनेत्री नरगिस से राज कपूर बहुत प्यार करते थे लेकिन राज साहब के शादीशुदा होने के चलते इन दोनों की शादी नहीं हो पाई। इसके अलावा अभिनेता का नाम खूबसूरत एक्ट्रेस वैजयंती माला (Vyjayanthimala) से भी जोड़ा गया। तो चलिए जानते हैं ‘शो मैन’ के अफेयर की पूरी कहानी-

राज कपूर और नरगिस का प्यार 

बॉलीवुड में जब-जब प्यार का ज़िक्र होता है तो राज कूपर और नरगिस सबसे पहले लिया जाता है। इन दिनों की लव स्टोरी सबसे फेमस थी। इन दोनों की पहली मुलाकात साल 1946 में हुई थी।  पहली मुलाकात के बाद राज साहब नरगिस के दीवाने हो गए और प्यार में पड़ गए थे। उस दौरान के बच्चे थे। राज कपूर की शादी कृष्‍णा राज कपूर से हुई थी। यही वजह है कि दोनों की शादी नहीं हो पाई और आखिर में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। राज कुमार और नरगिस की जोड़ी कई फिल्मों में दिखाई दी और यह सभी फिल्में  हिट साबित हुईं। दोनों ने बरसात, चोरी-चोरी, श्री चार सौ बीस, आग जैसी कई सफल फिल्मों में साथ काम किया था। 

राज कपूर हो हुआ एक्ट्रेस वैजयंती माला से प्यार 

नरगिस जहां राज कपूर के जीवन से दूर हो गई थीं वहीं, वैजयंती माला ने अभिनेता के जिंदगी में एंट्री की। उस दौरान राज कपूर साहब ‘संगम’ के लिए एक बोल्ड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे। वैजयंती माला से मिलने के बाद उनकी यह तलाश पूरी हुई। इसके बाद राज कपूर की पत्नी को पता चला की उनके पति आज कल वैजयंती माला के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं। बाद में जब प्यार परवान चढ़ने लगा तो कृष्णा कपूर ने बच्चों के साथ घर छोड़ दिया। इसके बाद राज कपूर को इस बात का अहसास हुआ की उनके अफेयर के कारण उनका घर टूट रहा है। कृष्णा कपूर को मनाकर राज कपूर फिर से घर लेकर आए और वादा किया कि इसके बाद वो वैजयंती माला से नहीं मिलेंगे।

‘संगम’ जब रिलीज़ हुई तब सुपर-डुपर हिट साबित हुई। दर्शकों ने इन दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया।