Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) आज अपना 64 बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। राज कपूर ने डिंपल कपाड़िया को 16 साल की उम्र में ‘बॉबी’ फिल्म से लॉन्च किया था। इस फिल्म में उनका बोल्ड अंदाज बहुत पॉपुलर हुआ था। डिंपल, फिल्मों में अपनी वापसी दर्ज कराने जा रही हैं। उन्हें क्रिस्टोफर नोलन की एक्शन फिल्म ‘टेनेट’ में देखा जाएगा। बॉलीवुड में यूं तो कई बढ़िया अदाकाराएं रही हैं, लेकिन डिंपल कपाड़िया जैसी शायद ही बॉबी की रिलीज के बाद डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली। राजेश खन्ना ने शादी के बाद डिंपल को फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बॉबी की सफलता के बाद डिंपल को फिल्मों में काम करने के कई ऑफर मिले लेकिन राजेश खन्ना के प्यार में गिरफ्त डिंपल ने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया। लेकिन धीरे-धीरे राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए। दोनों अलग हो गए थे लेकिन कभी तलाक नहीं लिया था। आज डिंपल कपाड़िया अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 8 जून 1957 को मुंबई में हुआ था। आज डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं कि राजेश खन्ना और उनके अलग होने की क्या वजह थी। साथ ही ये भी बताएंगे डिंपल ने राजेश खन्ना से तलाक लेने से क्यों मना कर दिया था। 

    बहुत ही कम लोगों को पता है कि दोनों के अलग होने के पीछे का क्या कारण था। राजेश खन्ना की बायोग्राफी Rajesh Khanna : The Untold Story Of India’s First Superstar’ में इस बारे में बताया गया है। राइटर यासिर उस्मान ने राजेश खन्ना के जीवन के इस पहलू के बारे में बहुत ही गहराई से बताया है। राजेश खन्ना की बायोग्राफी में बताया गया है कि एक्टर की टीना मुनीम के साथ नजदीकियों की वजह से उनके और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते में दरार आने लगी थी। दरअसल राजेश खन्ना और टीना मुनीम साथ में एक फिल्म में काम कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में हो रही थी। शूटिंग के लिए डिंपल कपाड़िया भी राजेश खन्ना के साथ गई थी। मॉरिशस में दोनों की नजदीकियां देखकर डिंपल कपाड़िया से वहां रहा नहीं गया और वह वापस भारत आ गई थीं। भारत वापस आकर वह अपने पापा के पास चली गई थीं।  इसके बाद वह राजेश खन्ना के पास दोबारा नहीं लौंटी। शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। 

    राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया अलग हो गए थे लेकिन दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया। किताब में राइटर ने बताया है कि डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना तलाक चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस ने उस समय शर्त रखी थी कि उनकी दोनों बेटियों की फाइनेंशियल सिक्योरिटी का ध्यान रखा जाए। राजेश खन्ना डिंपल की इस मांग को टाल रहे थे. इसी वजह से डिंपल ने तलाक के कागजों पर साइन करने से मना कर दिया था। जिसकी वजह से दोनों बिना तलाक के लिए अलग रहने लगे थे।