वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे IPL पर राखी सावंत ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा – ‘मुंबई में लोग मर रहे…’

बिग बॉस फेम राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

    Loading

    Rakhi Sawant on IPL – ‘People are dying in Mumbai, playing IPL here’: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन की शुरूआत 9 अप्रैल से हो गई है। आईपीएल-14 का उद्घाटन मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था। कोरोना काल में दर्शक खबर बैठे आईपीएल को खूब एन्जॉय करते दिखाई दे रहे है। इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच हो रहे है। इसको लेकर बिग बॉस फेम राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपनी तीखी  प्रतिक्रिया दी है। 

    मीडिया ने जब राखी सावंत से पूछा कि क्या वो मुंबई में चल रहे आईपीएल को वे फॉलो कर रही हैं या नहीं? इसका जवाब देते हुए अदाकारा ने कड़े शब्दों में कहा ‘वाह रे वाह! मुंबई में इस समय हमारे लोग मर रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण हम सबकी जिंदगी झंड हो गई है और लोग यहां पर आईपीएल खेल रहे हैं। हम अपनी जान बचा रहे है और लोग आईपीएल खेल रहे हैं। वाह क्या बात हैं…’ 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Voompla (@voompla)

    भारत ने कोरोना का कहर जारी है। मुंबई की हालात हर दिन और बिगड़ते जा रहे हैं।  इन्हीं हालात को काबू में लाने के लिए उद्धव सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। सरकार ने लोगों से यह अपील भी की है कि सभी घर पर रहें और सिर्फ जरूरत पड़ने पर बाहर निकलें। इसके बावजूद कुछ लोगों बिना वजह घर के बाहर घूमते दिखाई दे रहे हैं।