ramayan-ravan-actor-arvind-trivedi-family-rubbishes-his-health-related-rumors

    Loading

    मुंबई: कोरोना का कहर पूरे देश में बहुत ज्यादा फैल रहा है। कोरोना के कहर से नेता हो या अभिनेता कोई नहीं बच पा रहा है। देश में बढ़ते कोरोना को देखकर सरकार भी बहुत ज्यादा परेशान है। कोरोना का कहर बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में ज्यादा देखने को मिल रहा है। रोजाना किसी न किसी एक्टर के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आ रही है। कोरोना महामारी के चलते आए दिन सेलेब्स के निधन की खबरें आती रहती है। इसी बीच बीते दिन सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुई कलाकार अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) के निधन की ख़बर फैल गयी, जिसे लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी ने ग़लत बताते हुए ऐसी ख़बरों को ना फैलाने की अपील की। 

    सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा ‘आज-कल कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से। ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूठी ख़बर। मेरी प्रार्थना है झूठी अफ़वाह फैलाने वालों से कृपा करके इस करह की ख़बर ना फैलाएं। भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सदैव स्वस्थ रखें।’ सीता दीपिका चिखलिया ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रणाम की इमोजी बनायी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

     

    पिछले साल भी अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफ़वाह तब उड़ी थी। तब उनके भतीजे कौस्तुभ बी त्रिवेदी ने ट्विटर पर इसका खंडन किया था। उन्होंने लिखा था कि ‘मेरे अंकल अरविंद त्रिवेदी लंकेश पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। गुज़ारिश है, फ़र्ज़ी ख़बरें उड़ाना बंद कीजिए। अब कृपया, इसे फैलाइए।’ अरविंद त्रिवेदी गुजराती सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। उन्होंने कई फ़िल्मों में भी काम किया था। हालांकि, उनके करियर का सबसे यादगार किरदार रावण ही है।