रामायण के ‘आर्य सुमंत’ फेम अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य का हुआ निधन

अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य ने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया था।

    Loading

    Ramayan ‘Arya Sumant’ fame actor Chandrashekhar Vaidya passed away: टीवी का लोकप्रि0य धारावाहिक ‘रामायण’ में ‘आर्य सुमंत’ के किरदार में नजर आ चुके अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य का निधन हो गया है। 98 वर्ष की उम्र में अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। बुधवार सुबह लगभग 7 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। ‘रामायण’ में निभाया हुआ उनका किरदार ‘आर्य सुमंत’ दर्शकों के काफी पसंद किया था। चंद्रशेखर वैद्य टीवी अभिनेता शक्तिी अरोड़ा के नाना हैं। अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य के बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्रशेखर ने उनकी मौत की पुष्टि की है। मीडिया से बात करते हुए अशोक चंद्रशेखर ने लिखा ‘बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों की वजह से उनका निधन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम 3 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा।‘

    अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य ने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया था। 1950 के दशक के बीच उनकी कई फिल्में आई थी और वह दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर भी थे। चंद्रशेखर का पूरा नाम चंद्रशेखर विद्या है। अभिनेता ने फिल्म औरत तेरी यही कहानी से डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 1954 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह गेटवे ऑफ इंडिया, बरसात की रात,कटी पतंग, द बर्निंग ट्रेन, नमक हलाल, डिस्को डांसर, शराबी, त्रिदेव जैसी फिल्मों में हम किरदार में दिखाई दिए। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shakti Arora (@shaktiarora)

     

    चंद्रशेखर वैद्य का जन्म 7 जुलाई 1923 को हेदराबाद में हुआ था। इनके पिता सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थे। वह जब छोटे थे तब उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी की। साल 1940 में वह अपनी दादी के साथ बैंगलोर चले गए।