ramayan-repeat-telecast-on-star-plus-Deepika Chikhalia-sunil-lahri-excited

रामायण के री टेलीकास्ट से दर्शक के साथ इस शो के कलाकर भी काफी खुश है।

Loading

मुंबई. लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन ने रामानंद सागर की रामायण दिखाना शुरू कर दिया था। इस शो के कारण दूरदर्शन की टीआरपी भी बढ़ गयी है। हालांकि अब रामायण ख़त्म हो गया है। लेकिन, रामानंद सागर की रामायण 4 मई से स्टार प्लस पर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जा रही है। रामायण के री टेलीकास्ट से दर्शक के साथ इस शो के कलाकर भी काफी खुश है।

दरअसल, रामायण में सीता के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा, सीता का रोल मेरी जिंदगी का सबसे यादगार पल बन गया है। रामायण के कारण ही मुझे इतने सालों में भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के फैंस का प्यार मिला है। अब जब इसे फिर से री-टेलीकास्ट किया जा रहा है तो लोगों को फिर से इस ऐतिहासिक कहानी को जीने का मौका मिलेगा।

वही, रामायण में लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले एक्टर सुनील लहरी ने कहा, रामायण को हर उम्र के लोगों ने अपना प्यार दिया है। रामायण की कहानी ने लोगों को बांधे रखा है। रामायण लोगो को जिंदगी जीने की सिख भी देता है। शायद इसलिए रामायण टीवी का सबसे ज्यादा पॉपुलर शो बन गया है। यह हम सभी के लिए खुशी के पल हैं’।