ramayana-sita-aka-deepika-chikhalia-request-to-raise-voice-against-domestic-violence

रामानंद सागर की रामायण में सीता के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Loading

मुंबई. देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू हो गया है। देश में कोविड 19 संक्रमित लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में भारत सरकार ने अब लॉकडाउन 4 लागू कर दिया है। इस लॉकडाउन के कारण सभी लोग अपने घर में बैठे हुए है। लेकिन, इसीबीच घरेलू हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे है। इन मामलों को रोकने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां सामने आकर इन घटनाओ को रोकने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे है। ऐसे में रामानंद सागर की रामायण में सीता के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में दीपिका घरेलू हिंसा को रोकने की बात कर रही है। दीपिका ने अपने वीडियो में कहा, ‘आज मैं आपसे एक बात कहने जा रही हूं। यह कोई पेड प्रमोशन या एनजीओ द्वारा कोई बात नहीं है। बल्कि मैं अपने दिल से एक बात आपसे शेयर करना चाहती हूं। यह बात है घरेलू हिंसा की। जब से देश में लॉकडाउन जारी हुआ है, बहुत से ऐसे आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें कहा गया कि इस बीच घरेलू हिंसा के बहुत से मामले सामने आए हैं।’

आगे दीपिका ने कहा, ‘अगर आपके इर्द-गिर्द कोई भी ऐसी महिला मिले जो घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है तो उसकी मदद करिए। इसे अनदेखा मत करिएगा। गीता में कहा गया है कि हिंसा सहना भी उतना ही बड़ा अपराध है, जितना हिंसा करना। मैंने कुछ नंबर शेयर किए हैं। जिनमें फोन कर आप घरेलू हिंसा की शिकायत कर मदद मांग सकते हैं। ये समाज की जो बीमारी है, हम सबको अपने-अपने तरीके से दूर भगाना होगा।’ वही,दीपिका ने इस वीडियो के कैप्शन में राष्ट्रीय महिला आयोग का पता और टेलीफोन नंबर लिखा है।

बता दे कि, लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन ने एक बार फिर रामानंद सागर की रामायण दिखाना शुरू कर दिया था। इस शो के री-टेलीकास्ट से रामायण के कलाकार चर्चा में आ गए। रामायण में राम के किरदार में अरुण गोविल, सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के किरदार में सुनील लहरी नजर आए थे। यह शो दूरदर्शन से ख़त्म होकर अब स्टार प्लस पर दिखाया जा रहा है। दर्शकों को भी रामायण काफी पसंद आ रहा है।