रणबीर कपूर हुए आलिया भट्ट के नए घर में शिफ्ट, वायरल तस्वीर के जरिए मिला बड़ा सबूत

अलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बहुत जल्द फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगे।

  • रणबीर कपूर की तस्वीर हुई वायरल
  • आलिया भट्ट के नए घर में हुए शिफ्ट

Loading

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच काफी वायरल हो रही है। रणबीर इस इस तस्वीर में एक शख्स के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए। सामने आई तस्वीर में आप देख सकते है कि बॉलीवुड के ‘सांवरिया’ रणबीर पैंट और टी-शर्ट में नजर आए। साथ ही उनके बैकग्राउंड में दीवारों पर जो तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। उसमें आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) , उनकी बहन शाहीन भट्ट और रणबीर के पिता ऋषि कपूर नजर आ रहे है।  इसके बाद रणबीर और आलिया के फैन्स अंदाजा लगा रहे है कि अभिनेता अपना घर छोड़ आलिया के साथ रह रहे है।

आपको बता दें, हाल ही में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की बिल्डिंग अपने लिए एक आलिशान फ्लैट खरीदा है। रणबीर का फ्लैट सातवीं मंजिल पर तो वहीँ आलिया का घर पांचवी मंजिल पर स्थित है। आलिशान फ्लैट खरीदने के बाद आलिया ने इसका गृह-प्रवेश पूजन भी किया था।  मीडिया रिपोर्ट की माने तो अदाकारा ने 32 करोड़ में यह फ्लैट खरीदा था। यह अपार्टमेंट 2460 स्वायर फीट का है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jubin Peter (@peter.jubin)

 

दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद रणबीर कपूर को अभिनेत्री आलिया भट्ट से प्यार हुआ है। सोशल मीडिया पर अक्सर इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई खबरें आती रहती है। खैर, अलिया और रणबीर बहुत जल्द फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmāstra) में दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ। यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म में रणबीर और आलिया साथ नजर आयंगे। ‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, अक्किनेनी नागार्जुन, दिव्येंदु शर्मा, डिम्पल कपाड़िया भी दमदार किरदार अदा करते दिखाई देंगे।