पत्नी बबीता के बर्थडे सेलिब्रेशन पर पहुंचे रणधीर कपूर, बेटी करिश्मा भी आईं नजर

कोरोना वायरस के बीच करीना के घर पार्टी का आयोजन होता देख एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं।

    Loading

     Babita Kapoor’s Birthday Party: बीते मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री बबीता कपूर (Babita Kapoor) ने अपना जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेटी किया। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए उनकी बेटियों करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) भी अपने बच्चों के साथ पहुंचीं थी। बबीता कपूर की शानदार जन्मदिन पार्टी  में उनके पति रणधीर कपूर भी दिखाई दिए। इस दौरान अभिनेता रणधीर की हालत काफी खस्ता नजर आई। इस दौरान उनके साथ नर्स और एक हेल्पर भी दिखाई दिए। रणधीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें, रणधीर और उनकी पत्नी बबीता सालों से एक दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं। लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ है। 

    रणधीर और बबीता भले ही एक दूसरे के साथ नहीं रहते हो लेकिन यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी, फैमेली सेलिब्रेशन के दौरान साथ दिखाई देते हैं। खैर, मां बबीता के बर्थडे के मौके पर करीना कपूर खान ने अपने घर में मां के लिए स्पेशल पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें करिश्मा अपने बेटे कियान राज कपूर के साथ शामिल हुईं। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Saurabh Sharma (@saurabh.journo)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    करीना कपूर के घर हुई पार्टी में उनकी ननद सोहा अली खान अपने पति पति कुनाल खेमू के साथ पहुंची थी। कोरोना वायरस के बीच करीना के घर पार्टी का आयोजन होता देख एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने करीना को ट्रोल करते हुए कहा ‘मुंबई में कर्फ्यू चल रहा है और ये पार्टी करने में व्यस्त हैं’