ऋषि-राजीव को याद कर इमोशनल हुए रणधीर कपूर, कहा ‘तुम जहां भी होगे, खुश होगे…’

अभिनेता रणधीर कपूर ने शेयर की हुई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

    Loading

    Randhir Kapoor became emotional after remembering Rishi-Rajiv: कपूर खानदान के लिए बीते छले एक साल का समय आसान नहीं था। पिछले साल 30 अप्रैल को अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का दुखद निधन हुआ। इसके बाद इस साल 09 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से राजीव कपूर का निधन हो गया। अब इन दोनों ने बड़े भाई रणधीर कपूर छोटे भाइयों ऋषि-राजीव को याद कर भावुक हो गए। रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने अपने भाइयों को याद कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। रणधीर ने ऋषि-राजीव की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा ‘मैं हमेशा कभी भूल नहीं पाऊंगा… मैं तुम्हें याद करूंगा मेरे प्यारे भाईयों। उम्मीद करता हूं कि तुम जहां भी होगे, खुश होगे।’ 

    अभिनेता रणधीर कपूर ने शेयर की हुई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ फैंस ने रणधीर को सलाह देते हुए स्ट्रॉन्ग बने रहने को कहा है तो किसी ने कहा कि वह खुद भी इन दोनों को काफी मिस कर रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Randhir Kapoor (@dabookapoor)

     

    छोटे भाईयों के निधन से टूट रणधीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘एक के बाद एक अपने परिवार के सदस्य को बहुत बुरा होता है। मैं अंदर से पूरी तरह से टूट गया हूं। मैं कपूर परिवार में अकेला सदस्य बचा हूं। ये मेरे जीवन के वह लोग है जिनसे मैं सबसे ज्यादा बात किया करता था।’ राजीव कपूर के बारे में बात करते हुए बड़े भाई रणधीर ने कहा था कि ‘हमेशा की तरह सुबह 7:30 बजे नर्स राजीव को जगाने गई लेकिन वो उन्हें जवाब नहीं दे रही थी। नर्स ने तुरंत उनकी नब्ज चेक की तो वह बहुत कम थी। इसके तुरंत बाद हम राजीव को अस्पताल ले गए जहां उसे बचाने की सारी कोशिशें नाकाम रहीं। ‘