रणधीर कपूर ने 74 वर्ष की आयु में कोरोना को दी मात, ठीक होकर लौटे घर

    Loading

    मुंबई: पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में लाखों की संख्या में लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में नेता हो या अभिनेता कोई भी कोरोना के कहर से नहीं बच पा रहा है। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना की वजह से इस वक़्त पूरा देश परेशान है। जिसकी वजह से देश में फिर एक बार लॉकडाउन लग गया है। रोजाना कभी अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड्स की कमी की खबरें सुने मिल रही है। ऐसे में ऐसे में नेता हो या अभिनेता कोई भी कोरोना के कहर से नहीं बच पा रहा है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। जिसकी वजह से उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 29 अप्रैल को एडमिट करवाया गया। लेकिन अब रणधीर कोरोना से ठीक हो गए हैं और अब वह अस्पताल से घर आ गए हैं। 

    रणधीर कपूर ने इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा है, ‘मैं घर आ गया हूं और मैं ठीक हूँ। मुझे सलाह दी गई है कि मैं कुछ दिनों तक लोगों से मिलने से बचें कुछ दिनों बाद में लोगों से मिलना शुरू करूंगा।’ साथ ही उन्होंने अस्पताल के स्टाफ का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, ‘मैं अस्पताल के स्टाफ का बहुत आभारी हूं। वे बहुत अच्छे लोग थे। उन्होंने मेरी बहुत अच्छी सेवा की।’ बताना चाहेंगे कि रणधीर कपूर फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। रणधीर कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। 

    रणधीर कपूर से पहले बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज जैसे कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), कटरीना कैफ (Katrina Kaif),नीतू कपूर (Neetu Kapoor), अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और भी कई सेलिब्रिटीज कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।