रणवीर सिंह के हाथ लगी बड़ी फिल्म, ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ फिल्म में इस किरदार में आएंगे नजर

प्रोडक्शन हाउस या फिर रणवीर सिंह ने इस बारे में किसी तरह की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

    Loading

    Ranveer Singh will be seen in ‘Suryaputra Mahavir Karna’: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बहुत जल्द अपकमिंग फिल्म ’83’ में अहम किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अभिनेता क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी छोटे लेकिन अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्म ’83’ की रिलीज (83 Release Date) डेट की घोषणा की गई है। कोरोना महामारी के कारण मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। अब यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। खबर के अनुसार, रणवीर की यह बिग बजट फिल्म हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। इसी बीच रणवीर सिंह को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जिसके मुताबिक, रणवीर सिंह अब ‘महावीर कर्ण’ के रोल में नजर आने वाले हैं।

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो,  रणवीर सिंह बहुत जल्द अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अभिनेता ‘कर्ण’ का किरदार बहुत जल्द बड़े पर्दे पर साकार करेंगे। यह फिल्म वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस के तले बनेगी। रणवीर को अपना किरदार बहुत पसंद आया है और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी हैं। आपको यह भी बता दें, प्रोडक्शन हाउस या फिर रणवीर सिंह ने इस बारे में किसी तरह की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Pooja Entertainment (@pooja_ent)

    पीपिंगमून ने इस बारे में अपने रिपोर्ट में बताया ‘’पूजा एंटरटेनमेंट को रणवीर सिंह ‘कर्ण’ के किरदार के लिए परफेक्ट लगते हैं। और तो और मेकर्स ने इस किरदार के लिए रणवीर से बात की है और उनकी तरफ से भी इस फिल्म के लिए हां कर दी गई है। बात दें, मेकर्स ने 23 फरवरी 2021 को फिल्म की घोषणा की थी। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगो।