rekha-in-quarantine-actress-has-been-home-quarantined-and-also-had-her-hand-stamped

रेखा के हाथ पर मुहर लगाकर उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा के घर पर कोरोना ने दस्तक दे दी हैं। रेखा के बंगले में 3  लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद रेखा को घर पर ही क्वारंटाइन किया गया हैं। दरअसल, रेखा के बंगले में एक सिक्योरिटी गार्ड और दो डोमेस्टिक हेल्प कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके बाद रेखा के बंगले को सील किया गया है। वही, रेखा के हाथ पर मुहर लगाकर उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई हैं।  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 11 जुलाई को रेखा का बंगला सील किया गया था। रेखा मुंबई के बांद्रा में रहती हैं। वहीं, इससे पहले रेखा ने BMC से टेस्ट करवाने के लिए मना किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह खुद अपना कोरोना टेस्ट करवाकर BMC को रिपोर्ट भेज देंगी।

दूसरी तरफ BMC ने रेखा के घर के बाहर कंटोनमेंट एरिया का बोर्ड लगा दिया है। रेखा के बंगले का एक हिस्सा सील किया गया है, जिसमें उनका स्टाफ रहता हैं। साथ ही BMC ने रेखा के घर को पूरी तरह सेनेटाइज भी किया है।फ़िलहाल उनके स्टाफ का ट्रीटमेंट चल रहा है।  हालाँकि, अभी तक रेखा और उनकी टीम की तरफ से  कोरोना वायरस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई हैं।