अस्पताल से घर पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए रेमो डिसूजा, शेयर किया वीडियो

डांस कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। इसकी जनाकारी रेमो ने खुद एक वीडियो पोस्ट कर अपने फैन्स को दी है।

  • अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रेमो डिसूजा
  • हार्ट अटैक के बाद कराया गया था ऐडमिट

Loading

डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) पिछले कुछ दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट थे। हार्ट अटैक आने के बाद परिवार वालों ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद अब रेमो डिसूजा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रहे हैं। डांस कोरियोग्राफर अब पूरी तरह से ठीक हो कर अपने घर पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी रेमो डिसूजा ने कुछ एक वीडियो पोस्ट कर अपने फैन्स को दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिवार वाले रेमो डिसूजा का जोर शोर से स्वागत कर रहे है। इस दौरान डांस कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक  रेमो डिसूजा काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

साझा किए इस वीडियो के बैकग्राउंड में भगवान गणेश जी का गाना बज रहा है। रेमो डिसूजा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘आपने प्यार, प्रार्थन और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं वापस आ गया हूं… ।‘ सोशल मीडिया पर रेमो डिसूजा ने पोस्ट किया हुआ यह वीडियो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा हैं। उनके चाहनेवाले इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आप भी देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

मालूम हो कि रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) ने अपने करियर में बॉलीवुड के कई कलाकारों के कोरियोग्राफी किया है। साल 1995 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने ‘फ्लाइंग जट’, ‘रेस 3’, ‘फालतू’, ‘एबीसीडी’, ‘एबीसीडी 2’ और ‘स्ट्रीटडांसर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। इसके साथ ही रेमो कई रियलिटी शो मुख्य जज के रूप में नजर आ चुके हैं।