रेमो डिसूजा ने ‘भाईजान’ सलमान खान को कहा ‘फरिश्ता’, बोले ‘हार्ट अटैक के बाद की मदद…’

कोरियोग्राफ़र रेमो ने सलमान खान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘मैं उनसे ज्यादा बात नहीं करता हूं लेकिन मुश्किल घड़ी में वो मेरे साथ खड़े रहे। उन्होंने मेरी और मेरे परिवार की मदद की।’

Loading

Remo D Souza Calls Salman Khan Angel:  बॉलीवुड के डांस कोरियोग्राफ़र रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) हाल ही में हार्ट अटैक आने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। उन्हें गंभीर हालत में घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन अब रेमो डिसूजा ठीक हो गए है और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कोरियोग्राफ़र रेमो ने सलमान खान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘मैं उनसे ज्यादा बात नहीं करता हूं लेकिन मुश्किल घड़ी में वो मेरे साथ खड़े रहे। उन्होंने मेरी और मेरे परिवार की मदद की।’ 

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू रेमो डिसूजा ने बताया, ‘सलमान खान के पास सोने का दिल है वो हमारे लिए ‘फरिश्ता’ हैं। मैंने उनके साथ कई बार काम किया है और मुझे पता है कि वो अनमोल रत्न हैं। सच कहूं तो मैं सलमान से ज्यादा बात नहीं करता लेकिन मेरी पत्नी उनसे ज्यादा क्लोज है। हार्ट अटैक आने के बाद मैं जैसे ही अस्पताल में भर्ती हुआ मेरी पत्नी ने तुरंत सलमान को फोन किया। मैं 6 दिनों तक अस्पताल में था उन 6 दिनों तक उन्होंने मेरा अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है या नहीं, यह देखा। और तो और उन्होंने डॉक्टर से भी व्यक्तिगत रूप से बात की थी।’

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

रेमो डिसूजा ने अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए कहा ‘डॉक्टर ने हमें बताया कि मेरी दाहिनी आर्टरी में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज हो गई है। जब मुझे अस्पताल ले जाया गया तो मेरा हृदय सिर्फ 25 प्रतिशत तक ही काम कर रहा था। मेरे लिए यह एक मुश्किल की घड़ी थी।’