republic-day-2021-superhit-bollywood-movies-release-26-januay

आम लोगों के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी यह दिन काफी अहम दिन है।

Loading

मुंबई. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। तब से यह दिन पूरे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और 21 तोपों की सलामी दी जाती है। यह दिन देशवासियों के लिए बेहद खास है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी यह दिन काफी अहम दिन है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री अक्सर फिल्मों के माध्यम से अपनी देशभक्ति दिखाने की कोशिश करता है। वहीं, बॉलीवुड के कुछ बड़े फिल्म मेकर्स तो इस दिन अपनी फिल्म रिलीज भी करते हैं।  तो आज जानते हैं 26 जनवरी के दिन रिलीज़ हुई कुछ फिल्मों के बारे में…

26 जनवरी, 2016 के खास मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। यह फिल्म 1990 के दशक की ईरान-कुवैत की लड़ाई पर आधारित है।

बॉलीवुड के मिस्टर प्रोफेशनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बंसती’ सभी को याद ही होगी। यह फिल्म 26 जनवरी, 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने बेहतरिंग एक्टिंग करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया था।  राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म दिल्ली के कुछ युवाओं पर आधारित थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर की फिल्म ‘तिरंगा’ आज भी लोगों बेहद पसंद आती है। इस फिल्म में नाना पाटेकर  राजकुमार, दीपक शिर्के, ममता कुलकर्णी मुख्य किरदार में नज़र आये थे। देशभक्ति पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।  वहीं, फिल्म में नाना पाटेकर और राजकुमार के डॅायलॅाग्स को भी काफी पसंद किया गया था।  

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’24 जनवरी, 2014 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ डेज़ी शाह मुख्य किरदार में नज़र आई थीं। इस फिल्म ने 100 करोड़ के ऊपर कमाई की थी।  

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेबी’ 23 जनवरी, 2015 को रिलीज हुई थी।  यह फिल्म अक्षय के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक साबित हुई थी। इस फिल्म में एक ऐसे सिपाही की कहानी दिखाई गई है जो अपने परिवार के होते हुए भी देश की सेवा करने के लिए तत्पर रहते हैं।  

फिल्म निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ 11 जनवरी 2019 को रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म भारतीय सेना की ओर से किए गए पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। दरससल, 2016 में जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में करीब 18 जवान शहीद हुए थे। इसके 11 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकवादियों का खात्मा किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल सहित कई स्टार्स मुख्य भूमिका में नज़र आये थे।