पुलिस की करवाई पर ऋचा चड्डा ने उठाया सवाल कहा, लोगो को पीटने के पीछे तर्क क्या है?

मुंबई. कोरोनावायरस के चलते भारत सरकार ने पूरे देश में 21 दिन लॉकडाउन लागु किया है। इस वजह से अब सारे लोगों को अपने घर पर बैठना पड़ रहा है। लेकिन, कुछ लोग खरीदारी या अन्य ज़रूरतों के लिए सड़कों पर

Loading

मुंबई. कोरोनावायरस के चलते भारत सरकार ने पूरे देश में 21 दिन लॉकडाउन लागु किया है। इस वजह से अब सारे लोगों को अपने घर पर बैठना पड़ रहा है। लेकिन, कुछ लोग खरीदारी या अन्य ज़रूरतों के लिए सड़कों पर घूमते देखे जाते हैं। उस समय पुलिस ने लोगो पर लाठीचार्च किया। इस बात पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्डा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।

यह भी पढ़े : कोरोना के वजह से हुए इस हॉलीवुड सुपरस्टार की मौत

ऋचा चड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा, "वायरस से मौत को रोकने के लिए लोगों को पीटने के पीछे तर्क क्या है?" पुलिस चिल्ला रही है, डांट रही है पिट रही है और लोगो को घर पर रहने के लिए कह रही है।

हालांकि, पुलिस की इस तरह की करवाई पर कई लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। ऋचा चड्डा के इस ट्ववीट पर कई लोग कमेंट कर रहे है। कई लोग ऋचा की तारीफ कर रहे है। तो कई लोग ऋचा को ट्रोल कर रहे है।