नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर लिखा इमोशनल नोट, देखें Photos

    Loading

    मुंबई: आज है बॉलीवुड अभिनेते ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का जन्मदिन। ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में बसी हुई हैं। ऋषि कपूर का जन्म चार सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ। ऋषि कपूर को प्यार से लोग चिंटू बुलाते थे। उन्होंने  अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। ऋषि कपूर का पिछले साल 2020 में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था। 

    ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर1952 को मुंबई में हुआ था। अकसर अपने ट्वीट्स को लेकर कंट्रोवर्सी में रहने वाले ऋषि आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने उनकी एक तस्वीर शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा- हेलो पापा, हम आपको रोज सेलिब्रेट करते हैं। रोज हम आपको बहुत मिस करते हैं और बहुत प्यार करते हैं। स्वर्ग के सबसे चमकते सितारे, हमेशा’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

    रिद्धिमा के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे है। गौरतलब है कि रिद्धिमा अपने पिता के बहुत करीब थीं। यहीं कारण हैं कि जब से एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कहा है, तभी से उनकी बेटी समय-समय पर अपने पापा के साथ बिताई मीठे यादों को अनसीन तस्वीरों के जरिए शेयर करती रहती हैं। 

    साथ ही नीतू कपूर ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर ऋषि कपूर को याद किया। उन्होंने लिखा- ‘मैंने न्यूयॉर्क में अपने पिछले कुछ दर्दनाक वर्षों के दौरान ऋषि जी से बहुत कुछ सीखा, हमने कैसे मनाया जब उनके रक्त की गिनती अधिक थी।  हमने खरीदारी की, हँसे, उनके जब लो महसूस करते थे, तब हम घर पर ही रहकर टीवी देखते थे और लजीज व्यंजन ऑर्डर करते थे।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    ‘अभी भी था कुछ अद्भुत क्षण इस उम्मीद में कि कीमोथेरेपी के अगले दौर में वह बेहतर होगा। आशा और मजबूत रहना, वही है जो उन्होंने मुझे सिखाया। हर दिन का मूल्य। मैं उसकी कल्पना कर सकता हूं कि वह अपने 69वें जन्मदिन के लिए कितना उत्साहित होता !! मुझे यकीन है कि वह वहां अपने परिवार के साथ जश्न मना रहे हैं जन्मदिन मुबारक कपूर साहब।’

    आपको बता दें प्रेम रोग, चांदनी, दामिनी, मुल्क और 102 नॉटऑउट जैसी कई शानादर फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म ‘द बॉडी’ थी, जो पिछले साल रिलीज हुई।