Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जब से अपने रिलेशनशिप की खबरें कन्फर्म की है, तभी से सोशल मीडिया पर दोनों सुर्खियों में हैं। अब फैन्स इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी की तैयारियां चल रही हैं। दो हिंट्स ऐसे मिले हैं, जिसे देखकर लगता है कि रणबीर कपूर के परिवार में खुशियां आने वाली हैं। आलिया शादी से पहले ही कपूर खानदान में घुल मिल गई हैं. वह अक्सर रणबीर कपूर के परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं। पर क्या आपको पता है ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) चाहते थे आलिया नहीं कोई और रणबीर से शादी करे?

    दअरसल साल 2018 में ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडिल से एक फोटो शेयर की थी। जिसमें रणबीर कपूर अपने बेस्टफ्रेंड फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के साथ नजर आ रहे हैं।  ऋषि कपूर ने फोटो शेयर करके सलाह दी थी कि रणबीर को अपने बेस्टफ्रेंड से शादी कर लेनी चाहिए। ऋषि कपूर ने फोटो शेयर करते हुए ‘लिखा- बेस्टफ्रेंड। कैसा हो कि अगर तुम दोनों अभी शादी कर लो? हाई टाइम।’

    आपको बता दें कि हाल ही में आए चक्रवाती तूफान ताउते ने रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के घर को भी तबाह कर दिया है। आलिया और रणबीर शादी से पहले यह दोनों मुंबई के बांद्रा में अपना नया घर बनवा रहे हैं। साथ ही पिछले साल रणबीर कपूर ने बताया था कि यदि कोरोना का संकट न आया होता तो वह और आलिया अब तक शादी के बंधन में बंध चुके होते। एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा कि कोरोना के संकट ने जिंदगी को काफी प्रभावित किया है। इसी के चलते उन्होंने शादी को टालने का फैसला लिया है

    ।रणबीर और अयान की वेक अप सिड के बाद दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ में काम कर रहे हैं।  इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।