‘वुमन डे’ पर रिया चक्रवर्ती ने की सोशल मीडिया पर वापसी, लिखा इमोशनल पोस्ट

रिया चक्रवर्ती ने 6 महीनों से भी ज्यादा समय से सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थी।

    Loading

    Rhea Chakraborty Social Media Post: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के लिए बीता साल बहुत मुश्किल भरा रहा। सुशांत के फैंस लगातार उन्हें ट्रोल करते दिखाई दिए। और तो और सुशांत के पिता समेत उनके पूरे परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर हत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी करने जैसे आरोप लगाए और यह पूरा मामला कोर्ट पहुंचा गया। इन आरोपों के बाद एनसीबी ने रिया और उनके छोटे भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया और इन दोनों को जेल भेज दिया गया था लेकिन अब मुंबई हाई कोर्ट ने दोनों को जमानत दी है। इस दौरान रिया ने सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट शेयर नहीं किया और से दूरी बना ली थी। 

    6 महीने के बाद ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ (International Women’s Day) के खास मौके पर रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर वापसी की है। रिया ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए एक तस्वीर साझा की है। जिसमें अदाकारा अपनी मां का हाथ थामे हुए दिखाई दी। इसके साथ अदाकारा ने कैप्शन में लिखा ‘आपको महिला दिवस की बहुत बधाई। मैं और मेरी मां… हमेशा साथ। मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरी किस्मत.. मेरी मां है।’

    देखें पोस्ट- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

     

    रिया चक्रवर्ती के इस पोस्ट पर शिबानी दांडेकर, वीजे अनुषा ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान, साकिब सलीम जैसे सेलेब्स ने कमेंट्स किया है। इसके साथ ही यह सभी सेलेब्स रिया को सपोर्ट करते दिखाई दिए। बता दें, अभिनेत्री ने आखिरी बार 27 अगस्त, 2020 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। जिसमें उनके पिता मीडिया रिपोर्ट से घिरे दिखाई दिए। रिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।