Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) अपना नया सीजन लेकर आ गया है। अब एक बार फिर से फैंस के फेवरेट सेलेब्स खतरों से खेलते नजर आने वाले हैं। इस दिनों सभी स्टार शो के लिए केपटाउन शहर में हैं। स्टार्स भी फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं और अपडेट कर रहे हैं। जिसके बाद से फैंस को शो का बेसब्री से इंतजार है। कलर्स ने शो शुरू होने की तारीख अभी नहीं बतायी है, पर इसके होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने शो के जल्द शुरू होने का हिंट अपनी एक पोस्ट में दिया है। बॉलीवुड में कॉमेडी एक्शन फिल्म के माहिर रोहित पिछले सात सालों से खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने इस लम्बे एसोसिएशन को भी याद किया है।

    रोहित ने इंस्टाग्राम पर हेलीकॉप्टर से बाहर लटके हुए अपनी एक फोटो शेयर की और इसके साथ लिखा- ‘जल्द आ रहा है। खतरों के खिलाड़ी-11। डर वर्सेज़ डेयर।’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित हेलीकॉप्टर के दरवाज़े पर बैठे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- सात साल पहले, मैंने खतरों के खिलाड़ी का सफ़र केपटाउन में इसी लोकेशन से इसी पायलट वॉरेन के साथ शुरू किया था। मेरे हिसाब से वो दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टंट पायलटों में से एक हैं। सात साल और सात सीज़न बाद, दुनिया बहुत बदल गयी है। लेकिन , जो नहीं बदला, वो है शो का जज़्बा। भारतीय टेलीविजन पर बिल्कुल नया एक्शन देखने के लिए तैयार हो जाइए। जल्द आ रहा है। खतरों के खिलाड़ी, सीजन 11। 

    बता दें, खतरों के खिलाड़ी में इस बार श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, महक चाहल, राहुल वैद्य, वरुण सूद समेत कुल 13 कंटेस्टेंट नज़र आएंगे।