Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। अब सभी कंटेस्टेंट्स धीरे-धीरे देश वापस आ रहे हैं। कोरोना काल में ‘KKK 11’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में की गई है। अब तकरीबन डेढ़ महीने तक शो की शूटिंग करने के बाद सभी कंटेस्टेंट वापस लौट आए हैं। 17 जुलाई को शो शुरू होने वाला है। वहीं लगातार कलर्स अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का प्रोमो शेयर कर रहा है। हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक न्य प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) अपनी ज्ञान भरी बातों से एंटरटेन करते दिखाई दे रहे हैं। 

    वीडियो में अभिनव साइंस कि बाते करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद शो के होस्ट रोहित शेट्टी अभिनव के तर्क से हैरान होकर मजाक में जमीन पर बैठे नजर आ रहे अभिनव शुक्ला की इन बातों को सुनने के बाद शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बोलते हैं कि अभी मुझे समझ में आया कि बिग बॉस में सलमान खान (Salman Khan) ऐसे क्यों हो जाते हैं। इसका मतलब फ्लोर पर लेट क्यों जाते हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    प्रोमो में अभिनव टास्क लेकर अभिनव कहते हैं, ‘सर वो जो नीचे का प्लैंक है वो कांपता है. साइंस में पढ़ा था कि जब दो बॉडी वाइब्रेट करती हैं तो रेजोनेंस आ जाती है.‘ अभिनव की बातें सुन रोहित शेट्टी के संग बाकी और कंटेस्टेंट्स हंसने लग जाते हैं. वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी जमीन पर बैठ जाते हैं और कहते हैं, “अभी मेरे को समझ में आया कि बिग बॉस में सलमान भाई ऐसे क्यों हो जाते हैं।’

     आपको बता दें इस सीजन में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबूल, अभिनव शुक्ला, महक चहल, दिव्यंका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी और सौरभ राज जैन ने हिस्सा लिया है।आपको बता दें कि एक-एक कर के सभी कंटेस्टेंट का प्रोमो रिलीज किया जा रहा है।