Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: भूत पुलिस (Bhoot Police) का फैंस पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फ़िल्म में सैफ़ अली अली (Saif Ali Khan), अर्जुन कपूर (Arjun kapoor), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और यामी गौतम (Yami Gautam) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में सभी किरदारों का लुक रिवील किया गया है। अब मेकर्स ने इसका एक पोस्टर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

    यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 सितंबर 2021 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए यामी गौतम ने लिखा, ‘अब बारी है भूतों के डरने की। भूत पुलिस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस 17 सितंबर को रिलीज हो रही है।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Yami Gautam (@yamigautam)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    आपको बता दें इससे पहले प्लेटफॉर्म ने 5 जुलाई को भूत पुलिस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की आधिकारिक घोषणा की थी। हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी। 

    बता दें, जैकलीन फर्नांडिस के साथ ही इस फिल्म में यामी गौतम, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में तमाम स्टार्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसकी शूटिंग पिछले साल हिमाचल प्रदेश के इलाकों में हुई थी। ये फिल्म पवन कृपलानी के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म को रमेश तौरानी, अक्षय पुरी और जया तौरानी ने प्रड्यूस किया है।