सलमान खान ने प्याज का बनाया अचार, ऑनस्क्रीन मां ने वीडियो पोस्ट कर कहा ‘हरफनमौला हैं भाईजान…’

बीना काक ने शेयर किया हुआ ‘भाईजान’ सलमान खान (Salman Khan) का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Loading

मुंबई:  बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान (Salman Khan) ‘बिग बॉस 14’ के अलावा अपनी आगामी फिल्मों के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस साल भाईजान एक के बाद एक कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिलहाल बॉलीवुड के सुपरस्टार सल्लू मियां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कोहराम मचा रहा है। इसमें अभिनेता कच्चे प्याज का अचार बनाते दिखाई दिए। सलमान खान का ये वीडियो उनकी ऑनस्क्रीन मां रह चुकीं बीना काक (Bina Kak) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

बीना काक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हमारे सलमान हरफनमौला हैं… बिना समय गवाए कुछ ही सेकंड में उन्होंने कच्चे प्याज का अचार तैयार कर दिया। उन्हें अपने जीवन में मस्ती पसंद है… मेहनती हैं… पेंटर हैं… एक्टर हैं… सिंगर है… अक्सर सलमान खान अपना हाथ कुकिंग में भी आजमाते हैं।’ सल्लू मियां ने अपने हाथों से कच्चे प्याज का अचार बनया। इसकी रेसिपीः ढाई सौ ग्राम प्याज, एक छोटा चम्मच सौंफ, एक चम्मच कलौंजी, नमक, सरसों का तेल, इस सामग्री को अच्छे से मिलाएं और तैयार हो गया अचार। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bina Kak (@kakbina)

 

बीना काक का शेयर किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। खैर, सल्लू मियां इन दिनों अपने दो प्रोजेक्ट्स अंतिम और बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में काफी व्यस्त हैं। 

बात अगर ‘अंतिम-द फाइनल ट्रुथ’ की करें तो, इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा आयुष शर्मा प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में सल्लू मियां ने इस फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर साझा किया था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bina Kak (@kakbina)

]

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bina Kak (@kakbina)