सलमान खान
सलमान खान

यश राज फिल्म्स, प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और प्रोड्यूसर एंड डेवलपर मिस्टर आनंद बक्शी मिलकर 50,000 लोगों को फ्री में वैक्सीन लगा रहे हैं।

    Loading

    Salman khan started coming in the account of 25 thousand cine workers: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman khan) दिल के राज इंसान हैं। जो कहते है वह कर दिखाते हैं। इसका एक ताजा उदाहरण सबके सामने आ गया है। दरअसल, सल्लू मियां ने हाल ही में वादा किया था कि वह सिने कर्मचारियों को आर्थिक मदद करेंगे। इस वादे को पूरा करते हुए भाईजान सलमान ने सलमान खान ने 25,000 लोगों के खाते में 1500 रुपये जमा कर दिया है। इस खबर की पुष्टि FWICE के प्रेजिडेंट बी एन तिवारी ने की है। आजतक से खास बातचीत में बी एन तिवारी ने कबूल किया है कि सलमान खान ने अपना वादा पूरा किया है। 25,000  सिने कर्मचारियों के खाते में 1500 रुपये डाल दिया गया है।‘ 

    बी एन तिवारी ने आगे बताया ‘आर्थिक मदद के साथ 50 हजार सिने कर्मचारियों को फ्री में वैक्सीन भी लगाने वाले है। सलमान खान हमेशा से ही कोरोना महामारी के दौरान हमारी संस्था के साथ जुड़े हुए दिखाई दिए। इस दौरान वो कई बार लोगों की मदद के लिए सामने आए। आगे भी मदद करने का आश्वासन सलमान की तरफ से दिया गया है।‘ 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    इसके अलावा यश राज फिल्म्स, प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और प्रोड्यूसर एंड डेवलपर मिस्टर आनंद बक्शी मिलकर 50,000 लोगों को फ्री में वैक्सीन लगा रहे हैं। ये ड्राइव हम इसी महीने की 10 तारीख से शुरू कर देंगे और हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का रहेगा।‘