sanjay-dutt-and-suniel-shetty-are-providing-food-kits-mumbais-dabbawalas-amid-covid-19-crisis

महाराष्ट्र के टैक्सटाइल मिनिस्टर असलम शेख़ ने इस बात की जानकारी दी है।

Loading

मुंबई. वैश्चिक महामारी कोरोनावायरस के चलते हर कोई मुश्किल में फंस गया है। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स गरीब और जररतमंदो की मदद करने के लिए आगे आ रहे है। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, सलमान खान के बाद अब संजय दत्त और सुनील शेट्टी लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने मुंबई के डब्बवालों को राशन किट उपलब्ध करवाने के लिए सहायता की है। महाराष्ट्र के टैक्सटाइल मिनिस्टर असलम शेख़ ने इस बात की जानकारी दी है।

महाराष्ट्र के टैक्सटाइल मिनिस्टर असलम शेख़ ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुंबई की जान #Dabbawalas (डब्बावाला) को हमारी जरुरत है अभी। #PremachaDabba यानी हमारे डब्बावाले भाईयों और उनके पर‍िवार को ड्राई राशन क‍िट पहुंचाने में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रेड‍ियो सिटी इंड‍िया और मुझे ज्वॉइन करें। @STCI_Mumbai को दान दें।’।

असलम शेख के इस ट्वीट पर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए लिखा- ‘आपको और भी ताकत…बहुत अच्छी पहल असलम भाई’।

मुंबई मिरर से बात करते सुनील शेट्टी ने कहा, इस मुहिम की शुरुआत संजय दत्त और असलम शेख ने साथ मिलकर की। मुझे इन दोनो के साथ मिलकर यह नेक काम करने में किसी भी तरह की हिचक नहीं हुई। प्रेम वाला डब्बा तब और खूबसूरत हो जाता है, जब इसे सबका साथ मिलता है।’

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, पहले ही पुणे के लिए फूड ट्रक्स भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो अब तक चावल, दाल, चीनी, आटा, तेल के लगभग 800 राशन क‍िट खेड़ और मलवाल पहुंचा दी गई है। बता दे कि सेव द चिल्ड्रेन इंड‍िया नाम की NGO इस क्षेत्र में काम कर रही है।

आगे सुनील शेट्टी ने इस NGO के बारे बात करते हुए कहा,इस NGO का स्टाफ ज़मीनी तौर पर सभी काम की देखभाल कर रहे हैं। हमारा टारगेट 5000 परिवार तक मदद पहुंचाना है।