sanjay-nirupam-said-on-quarantining-ips-officer-bmc-and-mumbai-police-seem-to-have-gone-mad

कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने उद्धव सरकार पर हमला किया है।

Loading

मुंबई.सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस मुंबई पहुंच चुकी है। बिहार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसीबीच बीते दिन बिहार के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को BMC ने पृथक-वास में भेज दिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने तिवारी के हाथ पर पृथक-वास की मुहर भी लगा दी है,जिससे संकेत मिलता है कि वह 15 अगस्त तक पृथक रहेंगे। इस बात कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने उद्धव सरकार पर हमला किया है। 

संजय निरुपम ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘लगता है, #BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं। सुशांत सिंह मृत्यू कांड की जाँच करने आए IPS अफसर तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारंटीन कर दिया।जाँच कैसे होगी ? मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप करें।तिवारी को रिलीज कराएँ और जाँच में मदद करें वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा।’