नई दिल्लीः हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर सपना चौधरी सभी को टक्कर दे रही हैं। सपना जब मंच पर नाचती हैं तो उनके चाहने वाले आपा खो बैठते हैं। अपने वायरल वीडियो को लेकर हमेशा ही वह चर्चा में होती हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब सपना चौधरी का एक और वीडियो वायरल हो रहा हैं। वीडियो में सपना अपनी ठुमकों से सभी को दीवाना बना रही हैं।
सपना चौधरी वीडियो में अपने यूनिक और देसी डांस स्टाइल में नज़र आ रही है। जैसे ही वो स्टेज पर डांस करना शुरू करती है, कई लोग उनके डांस वीडियो को अपने फोन में कैद करने लगते है। इसमें उनके एक एक मूव्स कमाल के हैं। पिंक सूट में स्टेज पर ठुमके लगा रही सपना चौधरी कहर बरपा रही हैं। वहीं, वीडियो को अब तक 2,839,768 व्यूज मिल चुके है औऱ हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।
सपना चौधरी पहले से ही कई दिलों की मालिक थी लेकिन बिग बॉस 11 में इंट्री के बाद वह पूरे देश में फेमस हो गई। वे बिग बॉस में ज्यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं थी लेकिन लोगों की चेहेती बन गई थी। उन्होंने बिग बॉस से निकलने के बाद बॉलीवुड में भी काम किया। सपना ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्ग में काम किया है। सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं।