सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने साथ में किया वर्कआउट, वीडियो देख बेकाबू हुए फैंस

भारत में कोरोना कहर के बीच कुछ लोगों को कपल का इस तरह वेकेशन पर जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

    Loading

    Sara Ali Khan and Janhvi Kapoor Workout Video: पूरे देश में कोरोना (coronavirus) एक बार फिर बेकाबू हो गया है और संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि एक बार फिर पूरे देश में लॉकडाउन जारी कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र (maharastra) में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। और तो और बॉलीवुड (bollywood) से लगातार सेलेब्स की कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं। वहीं कोरोना के चपेट से बचने के लिए अब सितारों ने एक नया तरीका निकाला है। ऐसे में दीपिका पादुकोण उनके पति रणवीर सिंह, आलिया भट्ट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग, टाइगर श्रॉफ गर्लफ्रेंड दिशा पटानी संग मालदीव (Maldives) में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। इन सभी बॉलीवुड सेलेब्स के अलग सारा अली खान (Sara Ali Khan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी मालदीव पहुंच गई है। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें बॉलीवुड की ये अदाकारा एक साथ वर्कआउट करती दिखीं। 

    ट्रेनर नम्रता पुरोहित के साथ जान्हवी और सारा वर्कआउट करती नजर आई।  सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये बेहद खास वीडियो पोस्ट किया है। इसमें यह दोनों लेग रेज, किक बैक, स्क्वाट्स और बहुत सी एक्सरसाइज करते दिख रही हैं। आप भी नजर डाले इस पर- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

     

    इंस्टाग्राम पर सारा और जान्हवी का यह वीडियो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने अपने शायराना अंदाज में कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा ‘फ्लो के साथ, स्थिर और धीमा, किक हाई स्क्वाट लो। इस तरह से आपको गोल्डन ग्लो मिलेगा।’