सड़क हादसे में केविन क्लार्क की हुईं दर्दनाक मौत, कार की चपेट में आए अभिनेता

पुलिस ने कहा ‘सड़क हादसे के बाद केविन क्लार्क को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।'

    Loading

    `School of Rock’ actor Kevin Clark killed in bike accident: हॉलीवुड अभिनेता केविन क्लार्क (Kevin Clark) को लेकर बुरी खबर सामने आई है। केविन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता का सड़क हादसे में निधन हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए ये खबर सामने आने के बाद फैंस निराश हो गए है। साथ ही कई हॉलीवुड सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दरअसल, 26 मई को सुबह केविन क्लार्क शिकागो की एक सड़क पर साइकिल की सवारी रह रहे थे। इसके बाद कार की चपेट में आने से केविन की मौत हो गई। केविन की मौत पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘लोगान बुलेवार्ड पर पूर्व की ओर वह साइकिल से जा रहे थे, तभी अचानक दक्षिण की ओर से एक कार उनकी तरफ बढ़ी और इस टक्कर में उनका निधन हुआ।‘

    पुलिस ने कहा ‘सड़क हादसे के बाद केविन क्लार्क को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार के ड्राइवर को अपने हिरासत में लिया है और पूरे मामले की छानबीन चल रही हैं। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jack Black (@jackblack)

    आपको बता दें, साल 2003 में अभिनेता केविन क्लार्क फिल्म ऑफ रॉक’ में ड्रमर फ्रेडी ‘स्पैज़ी मैक्गी’ जोन्स की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में वह जैक ब्लैक के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। उनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया था। एक्टिंग में डेब्यू के बावजूद हॉलीवुड अभिनेता केविन क्लार्क ने ड्रम बजाना नहीं छोड़ा।