वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर, करोड़ों की हुई डील

पद्मावत के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की की बायोपिक शाहिद कपूर की दूसरी पीरियड फिल्म होगी।

    Loading

    मुंबई: जयललिता (J. Jayalalithaa) और इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के बाद एक और बायोपिक बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। बहुत जल्द छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की बायोपिक के लिए योजना की जा रही है। खबर के अनुसार, सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ के प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाने के लिए उत्साहित है। इस किरदार के लिए निर्देशक ने अभिनेता शाहिद कपूर (shahid kapoor) को चुना है।

    बॉलीवुड हंगामा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अश्विन वर्दे के निर्देशन में बनने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक शाहिद कपूर को ऑफर की गई है। अभिनेता को छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल ऑफर किया गया है। कहा जा रहा है कि शाहिद को यह किरदार काफी पसंद आया है और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है। रिपोर्ट्स की माने तो, निर्देशक अश्विन वर्दे ने इस बिग प्रोजेक्ट के लिए लाएका प्रोडक्शन के साथ हाथ मिलाया है। इससे पहले लाएका प्रोडक्शन ने रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’ में पैसे लगाए थे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by WᴀʟʟᴘᴀᴘᴇʀꜱDᴏᴘᴇ (@wallpapersdope_)

    बता दें, पद्मावत के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की की बायोपिक शाहिद कपूर की दूसरी पीरियड फिल्म होगी। खैर, अभिनेता इन दिनों फिल्म ‘जर्सी’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में शाहिद अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Filmfare (@filmfare)