बर्थडे स्पेशल : इस एक्ट्रेस के साथ शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) का आज जन्मदिन है।

Loading

मुंबई. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) का आज जन्मदिन है। शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) एक ऐसे एक्टर थे जो अपनी एक्टिंग के अलावा अपने डांस के लिए भी पहचाने जाते थे। उनके गानों पर आज भी लोग थिरकते हुए नज़र आते हैं। “बदन पे सितारे लपेटे हुए” और “तुमसा नहीं देखा” जैसी सुपरहिट गानों पर अपने डांस का जलवा दिखाने वाले शम्मी कपूर  (Shammi Kapoor) के बारे में जानते हैं कुछ खास बातें।

शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में हुआ था। शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) के पिता मशहूर एक्टर पृथ्वीराज कपूर थे। उनकी मां का नाम रामशरणी कपूर था। शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) का असली नाम ‘शमशेर राज कपूर’ था। घर में फिल्मी माहौल होने की वजह से शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) को बचपन से एक्टिंग में  दिलचस्पी हो गई।

शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) को अपने भाई राज कपूर के कारण स्कूल छोड़ना पड़ा था। दरअसल, पृथ्वी थियेटर्स में शम्मी को शकुंतला नाटक में भरत का रोल मिला था। वही, इस नाटक में राज कपूर का रोल बड़ा था। लेकिन, वह नाटक की रिहर्सल नहीं कर सकते थे। क्योंकि उन्हें रिहर्सल करने के लिए स्कूल से छुट्टी नहीं मिल रही थी। एक दिन राज कपूर अपनी प्रिसिंपल से लड़कर स्कूल छोड़ आए। इसी स्कूल में शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) भी पढ़ते थे। बड़े भाई के कारण शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) को भी स्कूल छोड़ना पड़ा।

साल 1948 में शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) ने सिनेमा की दुनिया में एक जूनियर आर्टिस्ट के रूप में कदम रखा। उस समय उन्हें 50 रुपये पगार मिलती थी। शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) चार साल तक अपने पिता के थिएटर के पास ही निवास करते थे और साल 1952 में अपनी आखिरी सैलरी 300 रुपये ली थी। इसके बाद साल 1953 में शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) ने फिल्म ‘जीवन ज्योति’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म महेश कौल के डायरेक्शन में बनी थी। वहीं, इस फिल्म में शम्मी की हीरोइन ‘चांद उस्मान’ थीं।

साल 1953 से 1955 के बीच शम्मी कपूर श्रीलंका में छुट्टी मनाने गए थे। उस दौरान उनकी मुलाकात विदेशी बैले डांसर और इजिप्टियन एक्ट्रेस ‘नादिया गमाल’ से हुई। इसके बाद यह दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लेकिन, कुछ समय बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) ने एक्टिंग के शुरूआती दिनों में ‘तुमसा नहीं देखा’ और ‘दिल देके देखो’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया। हालाँकि, साल 1961 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘जंगली’ उनके करियर के लिए मिल का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म से काफी पॉपुलर हो गए। 

शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) की रियल लाइफ भी काफ़ी इंट्रेस्टिंग रही हैं।शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) बॉलीवुड एक्ट्रेस नूतन को बहुत पसंद करते थे।शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और नूतन एक दूसरे को बचपन से जानते थे। बड़े होने पर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। शम्मी कपूर, नूतन से शादी करना चाहते थे। लेकिन, नूतन की मां शोभना समर्थ इस रिश्ते के ख़िलाफ़ थी। 

शम्मी कपूर  (Shammi Kapoor) ने दो शादियाँ की थीं। शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) ने उस ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस गीता बाली से  24 अगस्त 1955 को शादी की थी। लेकिन,  21 जनवरी 1965 को गीता जी का निधन हो गया। इसके बाद शम्मी कपूर ने साल 1969 में नीला देवी से शादी की। शम्मी कपूर के शादी का किस्सा काफी मशहूर है।

दरअसल, शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) गीता बाली को लेकर मंदिर में शादी करने पहुंचे। लेकिन, वह जल्दी में सिंदूर लाना भूल गए। इसके बाद शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से गीता बाली की मांग भरी थी। साल 2011 में शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।