shekhar-kapur-gives-answer-to-mumbai-police-via-email-in-sushant-singh-rajput-death-case

फिल्म मेकर शेखर कपूर ने पुलिस से ई-मेल के जरिये संपर्क किया है। दरअसल, शेखर कपूर उत्तराखंड में हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड मामले में पुलिस एक्टर से जुड़े हर एक शख्स से पूछताछ कर रही है। पुलिस अब तक सुशांत के परिवार और करीबी दोस्तों के बयान दर्ज कर चुकी है। हाल ही में फिल्म मेकर शेखर कपूर ने पुलिस से ई-मेल के जरिये संपर्क किया है। दरअसल, शेखर कपूर उत्तराखंड में हैं।

सुशांत की सुसाइड मामले में पुलिस ने शेखर कपूर से कुछ सवाल किये थे। शेखर कपूर ने इन सवालों के जवाब मेल के जरिये दिए है। शेखर कपूर फ़िलहाल उत्तराखंड में हैं।हालाँकि, पुलिस चाहती है कि शेखर कपूर पुलिस थाने आकर अपना बयान दर्ज करवाएं। लेकिन, अब शेखर कपूर कब तक मुंबई आकर अपना बयान देंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। सुशांत की मौत के बाद शेखर कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि वह जानते हैं सुशांत किस दर्द से गुजर रहे थे। शेखर कपूर सुशांत को लेकर फिल्म ‘पानी’ बना रहे थे। यह फिल्म यशराज बैनर तले बन रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत ने इस फिल्म को अपने 10 महीने दिए थे। लेकिन, यह फिल्म बन नहीं पायी। जिसके कारण उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में निकली थी।

शेखर कपूर ने पुलिस को भेजे हुए अपने जवाब में क्या कहा इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं है। लेकिन,समझा जा रहा है कि पूछताछ में शेखर कपूर का बयान बहुत अहम है।दरअसल, सुशांत की मौत के बाद शेखर कपूर ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, ‘यह सुशांत के नहीं, कुछ दूसरे लोगों के कर्मों का फल है। इसके बाद अब पुलिस उन लोगों के नाम जानना चाहते हैं जिनके बारे में शेखर कपूर ने कहा था।

वहीं, बीते दिन सुशांत सिंह राजपूत मामले में पुलिस ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का बयान दर्ज कराया था। पुलिस ने करीब 3 घंटे तक भंसाली से पूछताछ की। इस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अपनी 4 फिल्मों में सुशांत को लेना चाहते थे। लेकिन, डेट मैच न होने के कारण उन्हें फिल्म में दूसरे कलाकारों को कास्ट करना पड़ा।