Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। अब सभी कंटेस्टेंट्स धीरे-धीरे देश वापस आ रहे हैं। कोरोना काल में ‘KKK 11’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में की गई है। अब तकरीबन डेढ़ महीने तक शो की शूटिंग करने के बाद सभी कंटेस्टेंट वापस लौट आए हैं। जल्द ही ये शो शुरू होने वाला है। वहीं लगातार कलर्स अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का प्रोमो शेयर कर रहा है। हाल ही में जहां ‘बिग बॉस दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, 14’ फेम निक्की तंबोली और बिग बॉस 14’के रनरअप रहे राहुल वैद्य का प्रोमो सामने आया था। वहीं अब श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहुल खतर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

    हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 11’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो को कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस नए प्रोमो में हमेशा मुस्कुराने वाली श्वेता तिवारी रोती चिल्लाती नजर आ रही है। पूरे वीडियो में श्वेता सिर्फ यहीं कहती हैं ‘नहीं सर मैं ये नहीं कर सकती’ और टास्क करने से मना करती हैं। रोहित शेट्टी इन सब पर सिर्फ स्माइल कर रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    श्वेता को इंट्रोड्यूस करवाते हुए रोहित शेट्टी कहते हैं, ‘ये हैं कभी डर की मारी, कभी हिम्मत हारी, आपकी अपनी श्वेता तिवारी, ये है डर और डर का बैटलग्राउंड, वेलकम टू केपटाउन।’ वीडियो कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन है- ‘रियल लाइफ में जो है डेयरिंग, उसके रियल लाइफ में अब लगेगा डर का तड़का। देखिए श्वेता तिवारी का एक अलग अंदाज, खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में। आ रहा है जल्द।’

    इस सीजन में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबूल, अभिनव शुक्ला, महक चहल, दिव्यंका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी और सौरभ राज जैन ने हिस्सा लिया है। आपको बता दें कि एक-एक कर के सभी कंटेस्टेंट का प्रोमो रिलीज किया जा रहा है।