singer-jaipal-negi-died-in-delhi

उत्तराखंड के कई सुपरहिट गीतों में अभिनय करने वाले अभिनेता जयपाल नेगी का निधन हो गया है।

Loading

मुंबई. दुनिया इस समय कोरोनावायरस से जंग लड़ रही है। इस वायरस के चलते कई लोगो की मौत हो गई है।ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री से भी एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के दो दिग्गज एक्टर इरफ़ान खान और ऋषि कपूर का निधन हो गया था और अब एक और कलाकर का निधन हो गया है। दरअसल, उत्तराखंड के कई सुपरहिट गीतों में अभिनय करने वाले अभिनेता जयपाल नेगी का निधन हो गया है। 

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, जयपाल नेगी का निधन दिल्ली में हुआ। रविवार को सुबह अचानक उनकी तबियत ख़राब हो गयी थी। जिसके बाद उनके परिवार वाले उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन, शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था और बीच रास्ते में ही उनका निधन हो गया। 

जयपाल नेगी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल स्थित संगलाकोटी के निवासी थे। हालांकि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के बुराड़ी में रहते थे। बता दे कि वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनको किडनी में भी समस्या थी। जयपाल नेगी ने उत्तराखंड के कई सुपरहिट गानों में एक्टिंग की है। उनके निधनकी  खरब मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है।