सिंगर श्रेया घोषाल ने साझा की बेटे की पहली तस्वीर, फैंस को बताया क्या रखा नाम

श्रेया घोषाल के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स अपनी प्रतिकिया दे रहे हैं।

    Loading

    Singer Shreya Ghoshal shared the first picture of the son to fans and revealed baby boy’s name: बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। सिंगर ने 22 मई को बेटे को जन्म दिया है। श्रेया घोषाल ने पोस्ट जारी कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। बेटे के जन्म की बात करते हुए सिंगर ने उसका चेहरा दिखाया नहीं था लेकिन अब श्रेया घोषाल ने फैंस के बीच बेटे की पहली तस्वीर साझा की है। इस वायरल तस्वीर में श्रेया अपने पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ दिखाई दे रहीं हैं। इस पहली तस्वीर के साथ सिंगर ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। 

    श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय ने अपने बेटे का नाम देवयान (Devyaan) रखा है। इस वायरल तस्वीर में आप देख सकते है कि श्रेया के हाथों में उनका बेटा दिखाई दे रहा है। शिलादित्य भी इस दौरान बेटे को गौर से देखते हुए नजर आए। बेटे की पहली तस्वीर के साथ श्रेया ने लिखा ‘पेश है ‘देवयान मुखोपाध्याय’… उसका जन्म 22 मई को हुआ। उनके आने आने से हमारा जीवन पूरी तरह से बदल गया, उस पहली झलक ने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया… सिर्फ एक मां ही अपने बच्चे के लिए ये महसूस कर सकती है… पूरी तरह से बेकाबू और जबरदस्त…’

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

    श्रेया घोषाल के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स अपनी प्रतिकिया दे रहे हैं। फैंस भी इस तस्वीर पर खूब कमेंट करते दिखाई दिए। तकरीबन 3 घंटे पहले पोस्ट इस तस्वीर को अब तक 7 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।