सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में खरीदा 4 BHK का आलिशान अपार्टमेंट, बोली ‘सपना हुआ पूरा…’

इस समय सोनाक्षी अपने माता-पिता के साथ 'रामायण' में रहती हैं। इस बंगले को शत्रुघ्न सिन्हा रेसिडेंशियल और ऑफिस दोनों ही तरह इस्तेमाल करते हैं।

Loading

मुंबई: जाह्नवी कपूर, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट के बाद बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने मुंबई में अपने लिए एक आलिशान अपार्टमेंट ख़रीदा है। अदाकारा ने खुद इसकी जानकारी एक इंटरव्यू जरिए अपने फैन्स को दी है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी समय से मुंबई में अपने लिए घर खरीदा चाह रही थीं। अदाकारा ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र भी किया था। सोनाक्षी ने कहा था कि ‘जब से मैंने काम करना शुरू किया है तब से मैं अपने मेहनत का घर खरीदना चाहती थी। मुझे ये घर 30 साल की होने से पहले खरीदना था लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाई लेकिन अब जा कर मेरा सपना पूरा हुआ है। 

इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा ‘भले ही मैं अपने लिए घर खरीद लिया हो लेकिन मैं अपने माता-पिता के साथ ही रहूंगी। मैं अपने पैरेंट्स का घर छोड़कर अपने इस नए अपार्टमेंट में शिफ्ट नहीं होंगी। मैंने यह घर अपना ख्वाब पूरा करने और इंवेस्टमेंट के लिए खरीदा है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

मालूम हो कि सोनाक्षी का यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा में स्थित है। इस अपार्टमेंट में की कीमत करोड़ों में है। इस समय सोनाक्षी अपने माता-पिता के साथ ‘रामायण’ में रहती हैं। इस बंगले को शत्रुघ्न सिन्हा रेसिडेंशियल और ऑफिस दोनों ही तरह इस्तेमाल करते हैं। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने यह बंगला 49 साल पहले 1972 में खरीदा था।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)